सूरजपुर 23 अगस्त 2024 - ST/SC आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया था. इस दौरान सूरजपुर में प्रदर्शन कारियों ने कई दुकानों को जबरन बंद कराए और NH- 43 मार्ग को जाम कर दिया था. इस मामले में अब कोतवाली पुलिस ने 15 लोगो से ज्यादा पर FIR दर्ज किया है।
दरअसल, दलित और आदिवासी संगठनों (SC-ST वर्ग) ने गर्त पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया था. इस दौरान पूरे देश में प्रदर्शन कारियों ने हो-हल्ला मचाया. तो वहीं सूरजपुर जिला मुख्यालय में NH- 43 पर चक्काजाम किया गया और साथ ही दुकानों को जबरन बंद कराया गया. इसे लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
इस पूरे मामले में कोतवाली सूरजपुर थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि 15 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।