Back to News

छत्तीसगढ़ - नामी बदमाश 'चीरा' की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नामी बदमाश 'चीरा' की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
रायपुर 26 सितंबर 2024 - उरला पुलिस ने अछोली स्थित दाऊ का बाड़ा से एक शख्स की फांसी पर लटकती लाश बरामद की है। मृतक की पहचान चीरा उर्फ शंकर दास मानिकपुरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि मृतक आछोली उरला का ही रहने वाला था। उसका नाम थाने में गुंडा-बदमाश के तौर पर दर्ज था। चीरा पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे। 

फिलहाल उरला पुलिस ने शंकर दास मानिकपुरी का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पीएम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पायेगी। 

इलाके के नामी बदमाश होने की वजह से चर्चा है कि क्या शंकर दास मानिकपुरी ने आत्महत्या की है या फिर किसी तरह की अनहोनी हुई है? इस मामले में पुलिस उसके करीबियों से भी पूछताछ कर सकती है।