Back to News

छत्तीसगढ़ - नदी के किनारे अज्ञात अधेड़ की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नदी के किनारे अज्ञात अधेड़ की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
रायपुर 15 अक्टूबर 2024 - खारुन नदी में महादेव घाट के पास अज्ञात अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। मंगलवार सुबह लोगों ने नदी में शव देखकर डीडी नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान की जा रही है। 

पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि, आस-पास के थाने में गुमशुदा लोगों की दर्ज शिकायत की छानबीन की जा रही है। जिससे उसकी पहचान हो सके। डीडी नगर पुलिस ने मृतक की पहचान के साथ इस पहलुओं पर जांच कर रही है कि, उसने आत्माहत्या की है या उसकी हत्या हुई है। सभी पहलुओं को पुलिस खंगाल रही है। आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे और लोगों से पूछताछ जारी है।