Back to News

छत्तीसगढ़ - शांति लॉज के रूम नंबर 211 में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शांति लॉज के रूम नंबर 211 में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़ 02 अक्टूबर 2024 - जिला मुख्यालय रायगढ़ के शांति लॉज में एक युवक की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक बीते 5 दिनों से लॉज में रुका हुआ था आज कमरे से भारी बदबू आने लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचाना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली निवासी विसंबर (35 वर्ष) के रूप में हुई है. युवक 28 सितंबर से लॉज के कमरा नंबर 211 में ठहरा हुआ था. बीते पांच दिनों से कमरा बंद होने के चलते कमरे से भयंकर बदबू आने लगी, जिसके बाद दरवाजा खोला गया तो युवक की सड़ी-गली लाश फंदे पर लटकती मिली।

जिसके बाद लॉज संचालक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।