Back to News

छत्तीसगढ़ - उत्तरप्रदेश के युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - उत्तरप्रदेश के युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर 13 सितंबर 2024 - उत्तरप्रदेश से मजदूरी करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। युवक की लाश सिरगिट्टी फ्लाईओवर नीचे रेल लाइन के पास बरामद की गई है। 

सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान संजय राजपूत के रूप में की। मृतक मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो बीते एक साल से बिलासपुर में रहकर मजदूरी का काम करता था। घटनास्थल पर पुलिस को खून के निशान मिले हैं और मृतक के शरीर में गंभीर चोट के निशान भी हैं मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

मृतक के साथी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम को उससे मुलाकात हुई थी। लेकिन उसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद गुरुवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है।