Back to News

छत्तीसगढ़ - अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
रायपुर 28 नवम्बर 2024 - रायपुर नगर निगम के जोन-4 कार्यालय के सामने एक बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी मच गई है, आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण उनकी जान गई है. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान पता करने में जुटी हुई है।

पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई है. डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग सड़क किनारे सोया करता था, और ठंड की वजह से उसकी मौत हुई हो सकती है. शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल, मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का मानना है कि वह घुमंतू किस्म का व्यक्ति था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।