Back to News

छत्तीसगढ़ - अधजली हालत में कारोबारी के बेटे की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - अधजली हालत में कारोबारी के बेटे की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
राजनांदगांव 20 सितंबर 2024 - शहर के दिग्विजय स्टेडियम से सटे पिंजारा पोल गौशाला के पास शहर के एक कारोबारी के नौजवान बेटे की जली हुई हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के कारोबारी पिता और रिश्तेदारों को जब घटना की जानकारी मिली, तो परिवार सकते में आ गया। इस संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर व्यापारी जगत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक स्थानीय पुराने सर्किट हाउस रोड पर स्थित हरिओम ग्लास के व्यवसायी रामचंद्र लहरवानी का 35 वर्षीय पुत्र कमल लहरवानी रोज की तरह मवेशियों और जानवरों को ब्रेड और बिस्कुट बांटने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच पिंजरा पोल के पास एक युवक की जली हुई हालत में लाश मिली। लाश की कमल लहरवानी के रूप में शिनाख्ती हुई।

इस मामले में CSP पुष्पेन्द्र नायक ने कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की कारणों का पता चलेगा।