Back to News

छत्तीसगढ़ - अज्ञात प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - अज्ञात प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
कोरबा 12 दिसम्बर 2024 - प्रेमी जोड़े की खेत में पेड़ पर लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सुबह खेत पर काम करने आए लोगों ने पेड़ पर लटकी लाश की सूचना पुलिस को दी. उरगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी है. यह घटना उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई की है।

प्रेमी जोड़े की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. घटना स्थल से पर्स, रुमाल और एक बाइक मिली है, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. दोनो की पहचान के लिए आसपास गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है।