Back to News

छत्तीसगढ़ - शौचालय की सीट पर युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शौचालय की सीट पर युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
कोरबा 18 सितंबर 2024 - हरदीबाजार थाना क्षेत्र ग्राम चोढ़ा के आनंद नगर क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान प्रीतम कुमार मरकाम के रूप में की गयी हैं, जो ग्राम चोढ़ा के आश्रित मोहल्ला बरहामुड़ा का रहने वाला बताया जा रहा हैं। सूचना के बाद मौके पर पँहुच कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। 

बताया जा रहा हैं की देर शाम को एक व्यक्ति बाड़ी तरफ गया था, जहां उन्होंने शौचालय की सीट में युवक की लाश देखी। घटना के बाद से ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है और लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगने के बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी।