Back to News

छत्तीसगढ़ - महिला को अकेली देखकर राम कुमार की बिगड़ी नियत , रेप कर उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ - महिला को अकेली देखकर राम कुमार की बिगड़ी नियत , रेप कर उतारा मौत के घाट
खैरागढ़ 28 नवम्बर 2024 - खैरागढ जिले के तेंदुभाठा गांव में एक 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

24 नवंबर की शाम को मृतिका उत्तरा बाई अपने घर पर अकेली थी इस दौरान, गांव का ही युवक रामकुमार नेताम परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए उसके घर में घुस गया। आरोपी रामकुमार ने महिला को अकेला पाकर पहले उसे बहलाया और फिर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसने गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

घटना के बाद, जब महिला का परिवार घर लौटा, तो उन्होंने उत्तरा को मृत अवस्था में पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सबूतों और गांव वालों से पूछताछ के बाद यह पता चला कि घटना के समय आरोपी रामकुमार महिला के घर के पास देखा गया था।

पुलिस ने सुराग के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले से महिला को जानता था और उसके अकेले होने की जानकारी रखता था।