Back to News

छत्तीसगढ़ - पुलिस वाहन हुई हादसे का शिकार , TI सहित 07 पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ - पुलिस वाहन हुई हादसे का शिकार , TI सहित 07 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर 23 अगस्त 2024 - इस वक्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा पुलिस वाहन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में टिकरापारा थाने के टीआई और जवान घायल हुए हैं। पुलिस वाहन एयरपोर्ट से VIP ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से ड्यूटी से लौट रहे टिकरापारा टीआई का वाहन किसी अन्य वाहन से टकरा गया। इसमें थाना स्टाफ के सात लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है है कि पिकअप वाहन को ओवर टेक करते समय हादसा हुआ। घायलों को मामूली चोट आई है, जिनकाे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।