Back to News

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता से उलझना थाना प्रभारी को पड़ा भारी , TI सहित 03 पुलिसकर्मी सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता से उलझना थाना प्रभारी को पड़ा भारी , TI सहित 03 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बलौदाबाजार 09 नवम्बर 2024 - पलारी नगर पंचायत में भाजपा नेता और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार कुछ लोग बस स्टैंड में कर रहे दारू पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि इसमें भाजपा नेता और नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा भी शामिल था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। बात हाथापाई तक आ गई। 

नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है। देर रात तक वह थाने में डटे रहे। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी और भाजपा के जिला अध्यक्ष समन जांगड़े भी मौके पर पहुंचे।