Back to News

छत्तीसगढ़ - 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी पवन पांडेय गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी पवन पांडेय गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
बलरामपुर 27 नवंबर 2024 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 12 हजार रुपये लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी का नाम पवन पांडेय है। मामला सरगुजा संभाग के बलरामपुर का है, जहां हल्का नंबर 12 के पटवारी पवन पांडेय गिरफ्तार किया गया है। फौती चढ़ाने और नामांतरण के नाम पर पटवारी ने रिश्वत मांगी थी। 

शिकायतकर्ता अजय पावले बताया कि वो जमीन संबंधी काम के लिए पटवारी पवन पांडेय के पास गया था, लेकिन पटवारी पवन पांडेय ने पैसे की डिमांड की। फावती चढ़ाने और नामांतरण के नाम पर पटवारी ने 12 हजार रुपये की डिमांड की थी।

ACB को हुई शिकायत पर जांच हुई, तो मामला सही निकला। जिसके बाद ACB की टीम ने 12 हजार रिश्वत लेते पटवारी पवन पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। पटवारी अपने घर पर घूस की रकम ले रहा था। टीम अब पटवारी से पूछताछ कर रही है। पटवारी घर और दफ्तर की भी तलाशी ली जा रही है।