बगीचा जनपद पंचायत के CEO और परियोजना प्रशासक प्रमोद सिंग ने बताया कि इन कर्मियों के लंबे समय तक ड्यूटी पर उपस्थित न रहने के कारण उनके खिलाफ जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ - एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और चार सहायिका बर्खास्त , आदेश जारी
जशपुर 28 दिसम्बर 2024 - जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और चार सहायिकाओं को सेवा से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई उनके लंबे समय से अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही बरतने के बाद की गई।