Back to News

छत्तीसगढ़ - पुलिस को चकमा देकर कुख्यात तस्कर सूरज भतरा हथकड़ी सहित फरार , पुलिस तलाश में जुटी

छत्तीसगढ़ - पुलिस को चकमा देकर कुख्यात तस्कर सूरज भतरा हथकड़ी सहित फरार , पुलिस तलाश में जुटी
कोंडागांव 27 सितंबर 2024 - बस्तर जिले में केशकाल पुलिस की गिरफ्त से एक गांजा तस्करी का आरोपी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस 2 आरोपियों यात्री बस से जगदलपुर जेल लेकर आ रही थी, आमागुड़ा के पास जब बस रुकी तो आरोपी सूरज भतरा (28) पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। बस्तर ASP महेश्वर नाग ने इसकी पुष्टि की है। 

दरअसल केशकाल पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जगदलपुर जेल ले जाया जा रहा था। फरार आरोपी सूरज भतरा (28) कोरापुट जिले ओडिशा का रहने वाला है।