Back to News

छत्तीसगढ़ - कुख्यात बदमाश जाफर खान एक साल के लिए जिलाबदर , कलेक्टर की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - कुख्यात बदमाश जाफर खान एक साल के लिए जिलाबदर , कलेक्टर की कार्यवाही
मुंगेली 16 नवम्बर 2024 - निगरानीशुदा बदमाश जाफर खान पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने आदेश जारी कर 30 वर्षीय जाफर खान को एक साल के लिए जिलाबदर किया है। जाफर खान को मुंगेली जिले की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर बाहर चले जाने और एक साल की अवधि तक प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जाफर खान के आपराधिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसके खिलाफ समय-समय पर लगातार कार्रवाई की गई है। इसके बावजूद उसके कृत्य एवं आपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ है। 

जाफर खान मारपीट, गृह अतिचार, घातक शस्त्र लेकर बलवा, हत्या का प्रयास एवं बलवा, शासकीय कर्मचारियों के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर लोक सेवक से मारपीट करना, आमजन को आपराधिक अभित्रास, धमकी देना जैसे अपराध करते रहा है। आरोपी 2014 से लगातार ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा है।