Back to News

छत्तीसगढ़ - कुख्यात आरोपी राजा ने पुलिस पर तानी पिस्टल , ट्रिगर दबा पाता उससे पहले हो गया,,,

छत्तीसगढ़ - कुख्यात आरोपी राजा ने पुलिस पर तानी पिस्टल , ट्रिगर दबा पाता उससे पहले हो गया,,,
रायपुर 11 नवंबर 2024 - भिलाई में बदमाश अमित जोश के इनकाउंटर के 72 घंटे के भीतर राजधानी में भी एक बदमाश ने पुलिस के खिलाफ हिमाकत दिखाने की कोशिश की। कुख्यात बदमाश राजा बैझाड़ ने पुलिस पर पिस्टल तान दी। हालांकि पिस्टल लॉक होने की वजह से गोली नहीं चली। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घटना देर रात की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कई मामलों में वांटेड राजा काफी वक्त से फरार था। इसी बीच उसके मोतीनगर में छुपने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना हुई, लेकिन पुलिस से वो भिड़ गया। राजा ने अपना देशी कट्टा पुलिस के जवानों पर तान दिया। इसी बीच पीछे की तरफ से बाकी पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कट्टे से फायरिंग की भी कोशिश की। लेकिन, ट्रिगर दबने से पहले ही पुलिस के जवानों ने उसका हाथ पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस झड़प में एक हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल के हाथ और शरीर में कुछ जगह चोट भी आई है। हालांकि 10-15 मिनट बाद बदमाश को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी बदमाश को हाथ और पैरों से पकड़ कर गाड़ी में ले जाते दिख रहे हैं।