Back to News

छत्तीसगढ़ - बहु के खिलाफ SDM ऑफिस के बाहर आमरण अनसन पर बैठी सास , बहु पर लगाया यह आरोप

छत्तीसगढ़ - बहु के खिलाफ SDM ऑफिस के बाहर आमरण अनसन पर बैठी सास , बहु पर लगाया यह आरोप
गरियाबंद 03 अक्टूबर 2024 - गरियाबंद जिले में गांधी जयंती के दिन फिंगेश्वर की रहने वाली कमला ठाकुर (68) राजिम SDM के दफ्तर के आगे अपने छोटे बेटे के साथ बहू के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठ गई है। सास कमला ठाकुर का कहना है कि बहू ने घर पर कब्जा कर उन्हें बेघर कर दिया है। SDM कोर्ट के निर्देश के बावजूद प्रशासन हमे हमारा घर वापस नहीं दिला पा रही है।

पीड़िता ने अपनी तकलीफ का जिक्र कर बकायदा इस प्रदर्शन के लिए राजिम SDM विशाल महाराणा को 01 अक्टूबर को पत्र दे दिया था। सुबह 10 बजे से बिना कुछ खाए  कमला ठाकुर अपने बेटे के साथ बैठी है। दो बार मेडिकल चेकअप भी कराया गया। डॉक्टर ने कमला ठाकुर को बीमार बताया है।

पीड़िता ने बताया की पिछले 7 माह से वो दर दर भटक रही है। रिश्तेदारों के घर रही है। हक के लिए वैधानिक प्रक्रिया का सहारा भी लिया है। फैसला उनके के हक में आया हैं। अब पीड़िता ने ठान लिया है की उसे हक दिलाया जाए या फिर वो इसी तरह SDM दफ्तर के आगे खुले आसमान के नीचे बैठे रहेगी। पीड़िता ने यह भी कहा कि वह भागते-भागते थक चुकी है, या तो अब अपने घर लौटेगी या सीधे प्राण त्याग देगी।