Back to News

छत्तीसगढ़ - विवाहिता का अपहरण कर रेप , आरोपी ने किराए के मकान में दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - विवाहिता का अपहरण कर रेप , आरोपी ने किराए के मकान में दिया वारदात को अंजाम
रायपुर 08 नवंबर 2024 - राजधानी रायपुर में अपहरण कर रेप का भी मामला सामने आया है। पहले महिला की सरेराह किडनैपिंग की गयी और फिर उसके साथ रेप किया गया। घटना आरंग क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने महिला को सड़क से अगवा कर लिया और फिर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी का नाम नेमीचंद ध्रुव है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात 27 अक्टूबर दोपहर डेढ़ बजे की है। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से पीड़िता डर गई और उसने किसी को इस वारदात कि जानकारी नहीं दी। इसके बाद हिम्मत कर पति को आपबीती बताई और आरंग थाने में 05 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि आरोपी नेमीचंद्र ध्रुव पड़ोस में अपना नया मकान बनवा रहा है। आरोपी मकान की देखरेख करने के लिए अक्सर वहां पर आया करता था। तब से लगातार महिला पर गलत नजर रखता था। इसी बीच महिला अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इस दौरान सुनसान सड़क पर आरोपी भी आ गया।। महिला को अकेले देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। महिला को अगवाकर अपने किराए के मकान में ले गया, जहां दुष्कर्म किया। महिला लगातार विरोध करती रही, लेकिन आरोपी मुंह दबाए रखा, जिससे महिला चिल्ला नहीं पाई।