Back to News

छत्तीसगढ़ - पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल , 38 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर , SP ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ - पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल , 38 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर , SP ने जारी किया आदेश
अम्बिकापुर 30 सितंबर 2024 - सरगुजा जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ TI सहित 38 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे। तबादले के संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आदेश जारी कर दिया है।  
जारी आदेश के मुताबिक कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी और SI अशोक शर्मा को हटाकर निरीक्षक भरत लाल साहू को जिम्मेदारी दी गई है। अशोक शर्मा गांधीनगर थाने में पदस्थ किए गए हैं। 

बता दें कि हाल ही में सरगुजा के सीतापुर में हत्याकांड के बाद पुलिस की खासी किरकिरी हुई है। यही वजह है कि SP ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।