Back to News

छत्तीसगढ़ - लोहारीडीह कांड में बड़ी कार्यवाही , TI सहित पूरा थाना स्टाफ लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - लोहारीडीह कांड में बड़ी कार्यवाही , TI सहित पूरा थाना स्टाफ लाईन अटैच
रायपुर 20 सितंबर 2024 - कवर्धा के लोहारीडीह में हुई घटना को लेकर मामला गर्म है। अब इस मामले और भी बड़ी कार्रवाई की है। राजनांदगांव आईजी ने सहायक उप निरीक्षक कुमार मंगलम और मुख्य आरक्षक अंकिता गुप्ता को सस्पेड कर दोनों को लाइन अटैच किया गया है। कुमार मंगलम सिंघनपुर और अंकिता चारभांटा में पदस्थ थी। 

वहीं थाना रेंगाखार में पदस्थ निरीक्षक झुमक लाल शांडिल्य , ASI बलदाउ राम साहू सहित रेंगाखार थाना में पदस्थ 23 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने अवैधानिक तरीके से गिरफ्तारी की और विवेचना में लापरवाही बरती थी।