Back to News

छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने 12 साल की मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार , हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने 12 साल की मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार , हुआ गिरफ्तार
बलरामपुर 31 दिसम्बर 2024 - बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी पिता ने खुद की 12 वर्षीय मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बलरामपुर जिले के सनवाल क्षेत्र का है।

बताया जा रहा कि घर से दूर जाकर तालाब के किनारे पिता अपनी बेटी के साथ अनाचार कर रहा था. घटना की जानकारी तब लगी जब मासूम चिल्लाने लगी. इसके बाद मां बेटी को बचाने के लिए दौड़ी. मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है।