Back to News

छत्तीसगढ़ - जनपद पंचायत का बाबू 01 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , ACB की चौथी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - जनपद पंचायत का बाबू 01 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , ACB की चौथी कार्यवाही
कवर्धा 12 सितंबर 2024 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कवर्धा जिले में भी रिश्वत लेते जनपद पंचायत के बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जनपद CEO के बंगले में भी छापा मारने ACB की टीम रवाना हुई है. यह मामला जनपद पंचायत बोडला का है। 

जानकारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी निर्माण के लिए जनपद पंचायत बोडला के बाबू नरेंद्र राउतकर 1.20 लाख की रिश्वत ले रहा था, जिसे ACB की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा. सरपंच पति मोती राम बैगा निवासी जामपानी से पैसा मांगा गया था. इसकी शिकायत पर दो वाहनो में पहुंचे ACB की टीम ने यह कार्रवाई की।