Back to News

छत्तीसगढ़ - IPS अफसरों का तबादला , बदले गए इन दो जिले के SP , देखे पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ - IPS अफसरों का तबादला , बदले गए इन दो जिले के SP , देखे पूरी लिस्ट
रायपुर 10 अक्टूबर 2024 - गरियाबंद के SSP को राज्य सरकार ने हटा दिया है। अमित तुकाराम कांबले को कांकेर रेंज का DIG बनाया गया है वहीं निखिल अशोक कुमार राखेचा को गरियाबंद का नया एसपी बनाया गया है। निखिल राखेचा अभी सुकमा के ASP धे वे 2019 बैच के IPS अधिकारी हैं।

राज्य सरकार ने एक SSP सहित तीन IPS अफसरों के तबादले किये हैं। गरियाबंद के SSP को राज्य सरकार ने बदल दिया है। अमित तुकाराम कांबले को कांकेर रेंज का DIG बनाया गया है। वहीं निखिल अशोक कुमार राखेचा को गरियाबंद का नया एसपी बनाया गया है। निखिल अभी सुकमा के एडिश्नल एसपी धे। वो 2019 बैच के IPS हैं 

इसी तरह 2020 बैच के IPS उमेश प्रसाद गुप्ता को CSP बिलासपुर से एडिसनल SP सुकमा बनाया गया है, जबकि बिलासपुर CSP पूजा कुमार को एडिश्नल एसपी बीजापुर बनाया गया है।