Back to News

छत्तीसगढ़ - दीवार पर सतीश देवांगन का नाम लिखकर पति-पत्नी ने लगाई फाँसी , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - दीवार पर सतीश देवांगन का नाम लिखकर पति-पत्नी ने लगाई फाँसी , जाने क्या है मामला
बिलासपुर 28 अक्टूबर 2024 - पति पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुदकुशी से पहले पति-पत्नी ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था। आरोपी का नाम सतीश देवांगन है। आरोप है कि पैसे के लिए पति पत्नी को आरोपी ने इस कदर प्रताड़ित किया, कि दोनों ने फांसी पर लटककर जान दे दी। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 

दरअसल 28 अक्टूबर को सामाजिक भवन में पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले दोनों ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें दोनों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने BNS की धारा 108 के तहत कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 28 सितंबर को फंदे पर शव लटका हुआ मिला था। सतीश देवांगन की प्रताड़ना से सुसाइड का जिक्र था। जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मृतकों को 20 हजार रुपए उधार दिए थे। पैसों की वापसी को लेकर लगातार प्रताड़ना का दौर चल रहा था। जिसकी वजह से पति पत्नी ने जान दे दी।