Back to News

छत्तीसगढ़ - 2000 करोड़ के शराब घोटाले में कवासी लखमा को कितने रुपए मिले , पूर्व मंत्री ने खुद किया खुलासा

छत्तीसगढ़ - 2000 करोड़ के शराब घोटाले में कवासी लखमा को कितने रुपए मिले , पूर्व मंत्री ने खुद किया खुलासा
रायपुर 29 दिसम्बर 2024 - पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए ​कथित शराब घोटाले को लेकर शनिवार को ED ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। ED की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा, बेटा हरिश लखमा , सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, कवासी लखमा के करीबी सुशील देवांगन सहित अन्य कई लोगों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। वहीं, ED की छापेमार कार्रवाई को लेकर अब कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED की छापेमार कार्रवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अनपढ़ हूं जिसका फायदा अधिकारियों ने उठाया है। अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। मुझको अंधेरे में रखा गया मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कवासी लखमा ने आगे बताया कि अफसरों ने शराब घोटाले की जानकारी मांगी, मैं अनपढ़ आदमी हूं एपी त्रिपाठी मास्टर माइंड है वो और ओएसडी जिस कागज में सिग्नेचर करवाते थे मैं कर देता था। 

उन्होंने छापेमार कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को प्रभावित करने के लिए मुझे बदनाम करने के लिए मेरे ED का छापा मारा गया। कितने करोड़ का घोटाला हुआ मुझे नहीं पता है, मेरे को तो "एक" रुपए भी नहीं मिला है।