Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में दो लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में दो लोगो की मौत
महासमुंद 27 नवम्बर 2024 - जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पटेवा थाना क्षेत्र का है। जहां NH-53 पर रायतुम के पास एक ट्रैक्टर पलट गई। 

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 6 लोग सवार थे। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।