Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 25 से अधिक लोग घायल

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 25 से अधिक लोग घायल
बेमेतरा 06 नवंबर 2024 - इस वक्त बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा पिकअप पलटने से कई लोग घायल हो गये। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झांकी की है। इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, उनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार होकर मजदूर जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप पलट गयी। घटना में कई मजदूर घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। इधर स्थानीय लोगों ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया। 5 लोगों की स्थिति गंभीर है जरूरत पड़ने पर उन्हें रेफर किया जा सकता है। जानकारी मिलते ही SDM  और तहसीलदार सामुदायिक केंद्र पहुंच गए है।