रायपुर 24 अगस्त 2024 - प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में तूफानी बारिश हो रही है। कल राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में कल बारिश हुई है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, महेंद्रगढ़ , बिलासपुर GPM , रायगढ़ , सारंगढ़, बिलाईगढ़ , सक्ती , मुंगेली, कोरबा, जांजगीर और बलौदाबाजार में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 24 और 25 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की आशंका है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।