Back to News

छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर किराना ब्यवसाई से लूट , दो नकाबपोश ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर किराना ब्यवसाई से लूट , दो नकाबपोश ने दिया वारदात को अंजाम
जशपुर 22 सितंबर 2024 - इस वक्त जशपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा कट्टे की नोक पर किराना व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। व्यवसायी दुकान बंद कर रहा था, तभी बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामला लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोरतेगा की तेतर टोली का है। 

बदमाशों ने दुकान संचालक को दबोचकर पूरे गल्ले की रकम लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। रकम 30-40 हजार रुपए बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। 

पुलिस ने लूट की घटना की गंभीरता को देखते हुए CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया है पुलिस के अनुसार, घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ने के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की जाएगी।