Back to News

छत्तीसगढ़ - पीएमश्री स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका , इस लिंक पर करे आवेदन

छत्तीसगढ़ - पीएमश्री स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका , इस लिंक पर करे आवेदन
GPM 17 दिसम्बर 2024 - पीएमश्री स्कूलों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किये गये हैं। अलग-अलग पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी हुए हैं। आवेदन 24 दिसंबर तक किये जा सकते हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में संचालित तीन पीएमश्री विद्यालयों-शासकीय प्राथमिक शाला सधवानी, शासकीय प्राथमिक शाला टंगियामार एवं शासकीय प्राथमिक शाला मटियाडांड़ में अंशकालीन योगा प्रशिक्षक, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों की सेवाएं लेने 24 दिसम्बर शाम 5 बजे तक रजिस्टर्ड-स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट


पर तथा कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।