Back to News

छत्तीसगढ़ - पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की धर्मपत्नी का निधन , कांग्रेसियों सहित नगरवासियों ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ - पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की धर्मपत्नी का निधन , कांग्रेसियों सहित नगरवासियों ने जताया शोक
सक्ती 09 सितंबर 2024 - अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व रायगढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला गुप्ता का आज दिनांक 09 सितंबर 2024 सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 10 सितंबर 2024 मंगलवार को सुबह 9:00 बजे मुक्ति धाम रायगढ़ में होगा।

अंतिम यात्रा निवास शंकर ट्रेडिंग राइस मिल अपेक्स बैंक के बगल में ट्रांसपोर्ट नगर के पास रायगढ़ से निकलेगी तथा रायगढ़ के कायाघाट में अंतिम संस्कार होगा।

श्रीमती शकुंतला गुप्ता के निधन पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।