Back to News

छत्तीसगढ़ - पहले सदस्यता फिर ईलाज , भाजपा की सदस्यता दिलाने मरीजों को भी नहीं छोड़ रहे डॉक्टर साहब

छत्तीसगढ़ - पहले सदस्यता फिर ईलाज , भाजपा की सदस्यता दिलाने मरीजों को भी नहीं छोड़ रहे डॉक्टर साहब
कोरबा 22 अक्टूबर 2024 - कोरबा जिले में भाजपा की सदस्यता अभियान इन दिनों चर्चा में है. दरअसल यहां के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह पेशे से दंत चिकित्सक हैं. वह अपने यहां आने वाले मरीजों को भाजपा की सदस्यता दिलाने से नहीं चूक रहे हैं. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष का मरीज को बीजेपी की सदस्यता दिलाते फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी में सदस्य बनाने की ऐसी होड़ मची है कि डॉक्टर साहब मरीजों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

वायरल फोटो में कुर्सी पर महिला मरीज उपचार के लिए बैठी है, लेकिन उपचार शुरू करने से पहले डॉक्टर साहब उन्हें ऑनलाइन सदस्यता प्रदान कर प्रसन्नचित्त मुद्रा में नजर आ रहे हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह अपने मूल पेशे के साथ-साथ पार्टी के प्रति जिम्मेदारी तो बखूबी निभा रहे हैं, लेकिन उनकी यह कार्यशैली लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है. इस पर कांग्रेसी भी चुटकी ले रहे हैं।