Back to News

छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में संचालित फटाका गोदाम में लगी आग , लगातार हो रहा है धमाका

छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में संचालित फटाका गोदाम में लगी आग , लगातार हो रहा है धमाका
बिलासपुर 24 सितंबर 2024 -  बिलासपुर शहर में पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई है। शहर के जगमल चौक में आग के बाद लगातार विस्फोट की आवाज गूंज रही है। शहर के बीच में है जगमाल चौक जहां पर पटाखे की गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है।

आग बुझाने के लिए दमकल की टीम पहुंच गई है। पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आसपास के रहवासियों ने घटनास्थल से दूरी बना ली है। आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली करा लिया है। आग बुझाने का काम लगातार जारी है। धुंए का भारी गुबार गोदाम के बाहर निकल रहा है। 

पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तोरवा चौक से जगमल चौक वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया है। बड़ी संख्या में पुलिस और SDRF की टीम के सदस्य मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि पॉपअप पटाखे की पेटी को पटकने से गोदाम में आग लगी है।