Back to News

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित 25 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित 25 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला
अंबिकापुर  31 अक्टूबर 2024 - सरगुजा कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 25 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। दरअसल अंबिकापुर प्रतापपुर मार्ग सरगांव में खराब सड़क को लेकर 22 अक्टूबर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में चक्काजाम किया किया गया था।

जानकारी के मुताबिक किशू नगर निवासी अभिषेक माली की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस में कांग्रेसी  पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक सभी के खिलाफ धारा 126(2) व 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इधर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने FIR  को लेकर कहा है कि सत्ता में बैठी भाजपा से नहीं चल रही सरकार मनोबल तोड़ने के लिए FIR जैसी हरकत है ताकि उनके खिलाफ आंदोलन न हो। विपक्ष की आवाज बनकर जो जिम्मेदारी दी गई उसे पूरा करेंगे। आगे भी जनता के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे।