Back to News

छत्तीसगढ़ - बैंक के तकादे से तंग आकर बुजुर्ग ने पिया जहर , इलाज के दौरान हुई मौत , 20 हजार का था कर्ज

छत्तीसगढ़ - बैंक के तकादे से तंग आकर बुजुर्ग ने पिया जहर , इलाज के दौरान हुई मौत , 20 हजार का था कर्ज
अम्बिकापुर 18 सितंबर 2024 - सरगुजा मुख्यालय से लगे डिगमा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंटों की वसूली के दबाव से परेशान बुजुर्ग ने शराब के साथ जहर पीकर जान दे दी। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, डिगमा निवासी घरभरन बरगाह ने पत्नी गजमनिया के नाम पर IDFC फर्स्ट बैंक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। वो माइक्रो फाइनेंस कंपनी का लोन नहीं चुका पा रहा था। 

लोन राशि 20 हजार 500 रुपए चुकाने के लिए माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट दबाव बना रहे थे। उसने परिजन और परिचितों के लोन के दबाव होने की बात कही थी। घरभरन बरगाह की पत्नी गजमानिया की तरफ से लोन की रकम न चुका पाने पर IDFC फर्स्ट बैंक ने लोक अदालत में समझौता के लिए केस दायर किया था। गजमानिया को 21 सितंबर को लोक अदालत में पेश होने का नोटिस मिला था। जिससे हताश होकर उसने शराब के साथ जहर पी लिया।

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गजमनिया ने बताया कि, लोन पटाने का दबाव था। नोटिस मिलने के बाद लगातार लोन पटाने का दबाव डाला जा रहा था। पता नहीं कहीं से जहर लेकर आए और जहर सेवन कर लिया।