Back to News

छत्तीसगढ़ - फैक्टी कर्मी ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - फैक्टी कर्मी ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ 14 नवम्बर 2024 - इस वक्त रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. यहां फेक्ट्री कर्मी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

मुंबई-हावड़ा मेन रेल लाइन पर बैकुंठ के पास एक फैक्ट्री कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान सुनील विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो बजरंग फैक्ट्री में कुछ महीनों पहले ही कार्यरत हुआ था।

मंगलवार दोपहर वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन फैक्ट्री न पहुंचकर उसने आत्महत्या कर ली. सुनील अपने पिता का इकलौता पुत्र था. तिल्दा नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।