Back to News

छत्तीसगढ़ - लाठी से पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या , वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर

छत्तीसगढ़ - लाठी से पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या , वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर
कोरबा 27 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

दरअसल आरोपी युवक रात में खेत में मछली पकड़ने का जाल बिछाता था और रात में मछली चोरी हो जाती थी. मछली चोर को पकड़ने के लिए युवक घात लगा कर खेत मे बैठा हुआ था इसी दौरान आधी रात को एक बुजुर्ग खेत से गुजर रहा था।

आरोपी युवक ने बुजुर्ग को मछली चोर समझ कर उसकी लाठी से पिटाई कर दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. खेत के पास सुबह बुजुर्ग की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है. पुलिस गांव के संदेही युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार की है।