Back to News

छत्तीसगढ़ - दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 38 अलग-अलग दिनों के लिए रद्द , देखे पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ - दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 38 अलग-अलग दिनों के लिए रद्द , देखे पूरी लिस्ट
रायपुर 15 अक्टूबर 2024 - सारनाथ एक्सप्रेस को 03 माह के लिए अलग-अलग दिनों में रद्द कर दिया गया है. 02 दिसंबर से 27 फरवरी तक अलग अलग दिनों में 15159 / 15160 छपरा- दुर्ग-छपरा नहीं चलेगी. हजारों यात्रियों ने महीनों पूर्व इस ट्रेन में कंफर्म टिकट ली थी लेकिन अब सभी टिकट रद्द हो गई है. इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ने 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर माह में 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 दिसम्बर और जनवरी माह में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 जनवरी और फरवरी माह में 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24 एवं 26 फरवरी को नहीं चलेगी।

इसी तरह 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 एवं 31 दिसंबर , जनवरी माह में 02, 05, 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 और फरवरी माह में 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 फरवरी, 2025 को यह गाड़ी नहीं चलेगी।