Back to News

छत्तीसगढ़ - मिट्टी ढुलाई के दौरान अनियंत्रित होकर डम्फर पलटा , ड्राइवर की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - मिट्टी ढुलाई के दौरान अनियंत्रित होकर डम्फर पलटा , ड्राइवर की मौके पर ही मौत
रायगढ़ 03 अक्टूबर 2024 - रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में डंपर पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई। मध्यप्रदेश का रहने वाला बैजुकुल (35) किसी ठेकेदार के अंदर डंपर चलाने का काम करता था। गुरुवार दोपहर को वह दमास गांव में चल रहे बिजली विभाग के मलका प्रोजेक्ट में मिट्टी ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के नहर किनारे खेत में एकाएक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। 

इससे ड्राइवर को गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश से धरमजयगढ़ काम के लिए आया था और अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था। 

पुलिस ने बताया कि शव को धरमजयगढ़ अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया गया है। मौके पर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।