Back to News

छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार DRG के जवान की मौत , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार  DRG के जवान की मौत , पुलिस जांच में जुटी
धमतरी 15 अक्टूबर 2024 - मंगलवार सुबह जिले में एक DRG जवान की सडक़ हादसे में मौत हो गई। DRJ जवान के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान मोहित सूर्यवंशी नगरी क्षेत्र के बेलरगांव के डोहला पारा गढड़ोंगरी सिहावा निवासी था। वह अपने बाइक CG 05 Q 5008 में घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। 

आसपास के लोगों ने जवान परिजनों को सूचना दी फिर उसे नगरी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जँहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

बताया जा रहा है कि DRG का जवान मोहित सूर्यवंशी पढ़ाई के क्षेत्र में भी आगे रहा है। NCC में भागीदारी निभाता रहा। इसके बाद 2021 में पुलिस विभाग के आरक्षक के पद पर भर्ती हुआ। उनकी पहली पोस्टिंग DRG में हुई थी।