Back to News

छत्तीसगढ़ - आरक्षक दुलाल ने की खुदकुशी , थाना परिषर में बने सरकारी आवास में लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ - आरक्षक दुलाल ने की खुदकुशी , थाना परिषर में बने सरकारी आवास में लगाई फांसी
जगदलपुर 12 अक्टूबर 2024 - दशहरा के दिन एक कांस्टेबल ने जान दे दी। मृत आरक्षक का नाम दुलाल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक दुलाल परपा थाने में पदस्थ था। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को अब तक सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। लिहाजा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक दुलाल थाने के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रहता था। आज जब दुलाल ड्यूटी नहीं आया, तो साथी पुलिसकर्मी उसे देखने के लिए क्वार्टर पहुंचे। जहां जवान क्वार्टर में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने सूचना के बाद क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।