Back to News

छत्तीसगढ़ - आरक्षक डिलेश्वर पठारे गिरफ्तार , गौ तस्करों के साथ मिलकर करता था यह काम

छत्तीसगढ़ - आरक्षक डिलेश्वर पठारे गिरफ्तार , गौ तस्करों के साथ मिलकर करता था यह काम
दुर्ग 16 सितंबर 2024 - दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में अपने ही सिपाही पर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल 10 सितंबर को पुलिस ने गौ तस्करी की सूचना पर एक फॉर्म हाउस पर रेड मारी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पाटन थाना के आरक्षक डिलेश्वर पठारे ने गौ तस्करों को रेड की सूचना दे दी. इसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने गौ तस्करी के मामले में सिपाही डिलेश्वर पठारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा दिया है. फार्म हाउस में पकड़ाए मवेशी तस्करी केस का मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी है. उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर कत्लखाना भेजा जा रहा था।

इस केस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी संजय गिरी गोस्वामी के साथ पाटन थाना में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे की सांठगांठ थी. मामले में जब CDR की एनालिसिस की गई तब सिपाही की करतूत सामने आई और उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई. इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षक डिलेश्वर पठारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. वहीं इस मामले में फरार मुख्य सरगना की पुलिस तलाश कर रही है।