Back to News

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी
खैरागढ़ 21 दिसम्बर 2024 - खैरागढ़ जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आरक्षक का शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना खैरागढ़ का है। आरक्षक खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था। 

बतायाजा रहा है कि यहां आरक्षक भर्ती मामले में 14 संदेहीयो की जांच हो रही थी। इस जांच में मृतक आरक्षक भी शामिल था। हालांकि आरक्षक किसी वजह से मौत को गले लगाया है इस बात की जानकारी समाने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस आरक्षक के शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। इधर इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।