Back to News

छत्तीसगढ़ - गांजा तस्करों के लिए मुखबिरी करना आरक्षक अनिल राव को पड़ा भारी , हुआ बर्खास्त

छत्तीसगढ़ - गांजा तस्करों के लिए मुखबिरी करना आरक्षक अनिल राव को पड़ा भारी , हुआ बर्खास्त
बिलासपुर 29 सितंबर 2024 - SP रजनेश सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तखतपुर थाने में पदस्थ आरक्षक को बर्खास्त कर दिया है। SP ने रजनेश सिंह नेआरक्षक को सस्पेंड कर उसके खिलाफ जांच बिठाई थी, जिसकी रिपोर्ट में आरक्षक बी अनिल राव को दोषी पाया गया। इसके बाद SP ने उसे पुलिस की सेवा से बर्खास्त किया है।

दरअसल, आरक्षक क्रमांक 1482 बी. अनिल राव की थाना तखतपुर में पदस्थापना के दौरान थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 362/2023 धारा 20B NDPS एक्ट के आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी मुकेश साहू से वह अपने मोबाइल फोन से लगातार अनेकों बार बातचीत कर रहा था।

साफ है कि कांस्टेबल ने विभागीय कर्तव्य और निष्ठा के विपरीत कार्य किया, जिसके चलते उसके खिलाफ जांच बिठाई गई।