Back to News

छत्तीसगढ़ - PUB-G खेलने से मना करने पर 10वी के छात्र ने पिया जहर , इलाज के दौरान हुई मौत

छत्तीसगढ़ - PUB-G खेलने से मना करने पर 10वी के छात्र ने पिया जहर , इलाज के दौरान हुई मौत
धमतरी 11 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आई है. जहां मोबाइल गेम PUB-G खेलने से मना करने पर 10वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मामला दुगली थाना क्षेत्र के गुहाननाला गांव का है. मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर नाराज कक्षा दसवीं के एक छात्रा ने जहर सेवन कर लिया इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक छात्र के परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि ग्राम गुहाननाला निवासी लोकनाथ सोरी कक्षा दसवीं का छात्र था. जो मोबाइल चलाने का बहुत ज्यादा आदि हो गया था और मोबाइल में PUB-G गेम भी खेला करता था. परिजनों ने दिनभर मोबाइल चलाने से मना करने पर छात्र नाराज हो गया और अपने खेत तरफ जाकर जहर सेवन कर लिया।

छात्र के जहर सेवन करने की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।