Back to News

छत्तीसगढ़ - बिना धान बेचे कटवाया चेक , विधायक पति सहित 07 लोगो पर FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ - बिना धान बेचे कटवाया चेक , विधायक पति सहित 07 लोगो पर FIR दर्ज
सारंगढ़ 03 दिसम्बर 2024 - धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा मामले में प्रशासन ने विधायक पति गनपत जांगड़े समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. गनपत जांगड़े सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के पति हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले रक्सा धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा की शिकायत प्रशासन को मिली थी. मामले की जांच के बाद अपेक्स बैंक के संजय साहू ने FIR दर्ज कराई है. FIR के मुताबिक, रक्सा धान खरीदी केंद्र में बिना धान बेचे ही किसान के नाम से चेक बनाया गया था।