Back to News

छत्तीसगढ़ - गद्दार कहने पर बवाल , आपस मे भिड़े कांग्रेस और भाजपा के पार्षद , जमकर हुआ हंगामा

छत्तीसगढ़ - गद्दार कहने पर बवाल , आपस मे भिड़े कांग्रेस और भाजपा के पार्षद , जमकर हुआ हंगामा
जगदलपुर 13 सितंबर 2024 - नगर निगम में आज सामान्य सभा की बैठक के दौरान कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई है। कांग्रेस पार्षद विक्रम डांगी और भाजपा पार्षद संजय पांडेय ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। हालांकि, सभा में मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच बचाव किया। जिसके बाद सभा को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

दरअसल, सामान्य सभा की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद विक्रम डांगी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पार्षद यशवर्धन को गद्दार कहा यहीं से विवाद शुरू हुआ पहले यशवर्धन और डांगी के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई जिसके बाद भाजपा पार्षद संजय पांडेय भी बीच में आए। 

देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि संजय पांडेय और विक्रम डांगी ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। इनके बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़वाया। इस हंगामे के बाद सभापति ने सभा को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया है।