Back to News

छत्तीसगढ़ - कांड करने के बाद सभापति फरार , सहयोगी नजरूल खान गिरफ्तार , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - कांड करने के बाद सभापति फरार , सहयोगी नजरूल खान गिरफ्तार , जाने क्या है मामला
दुर्ग 29 अगस्त 2024 - बजरंग दल के कार्यकर्ता का अपहरण व मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार करने की बात सामने आ रही है। वहीं सभापति कृष्णा चंद्राकर समेत शेष आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नजरूल खान बताया जा रहा है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर कांग्रेस ने बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। 27 अगस्त को थाना घेराव की घोषणा भी की थी। इससे पहले 26 अगस्त को भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर, MIC मेंबर एस. वेंकट रमना, पार्षद अभिषेक वर्मा, पप्पू चंद्राकर, नजरूल खान, अलताफ अहमद ने बजरंग दल के अमित लखवानी के साथ मारपीट की। उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर थाने ले आए।

थाने में भी मारपीट की। यह पूरा वाक्या CCTV में कैद हो गया। इसके बाद भाजपा सहित हिंदूवादी संगठनों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभापति कृष्णा चंद्राकर सहित छह आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।