Back to News

छत्तीसगढ़ - भाभी के साथ देवर करता था गंदा काम , बेटे ने दोनो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा , फिर हुआ यह,,

छत्तीसगढ़ - भाभी के साथ देवर करता था गंदा काम , बेटे ने दोनो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा , फिर हुआ यह,,
बिलासपुर 16 नवम्बर 2024 - सकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला का चचेरे देवर के साथ अवैध संबंध था। महिला के बेटे ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर महिला और उसके देवर ने बालक की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी देवर और भाभी की हरकतें नहीं थमीं। बेटे को लगातार धमकाते रहे। 
इसके बाद महिला के पति को भी अवैध संबंध की भनक लग गई।  इस बीच, पति ने भी चचेरे भाई के साथ पत्नी के साथ आपत्तिजनक में देख लिया। पति ने विरोध किया तो भी महिला और चचेरे भाई ने गाली-गलौज की। इस पर पति ने अपने ससुर को बुलाकर घटना की पूरी जानकारी दी। ससुर को पूरी जानकारी देने के बाद महिला को मायके भेज दिया। महिला को मायके भेजे जाने के महीनों बाद तक बड़ा बेटा गुमसुम रहता था। 

पति और परिवार के अन्य लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि बेटे को अवैध संबंध के बारे में पहले से जानकारी थी। बालक ने पिता को बताया कि मां और चाचा आए दिन मिलकर गलत काम करते थे। अब पति ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।